हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी मतदान, मेवात में अब तक सबसे ज्यादा 42.64 फीसदी वोटिंग, पंचकूला में सबसे कम 25.89 प्रतिशत वोटिंग
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक पूरे हरियाणा में 36.69 फीसदी लोग मतदान कर चुके हैं।
और इसमें भी मेवात के लोग सबसे आगे हैं। क्योंकि यहां एक बजे तक 42.64 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। हालांकि मतदान प्रतिशतता में शहरी जिला पंचकूला सबसे पीछे है। यहां दोपहर एक बजे तक मात्र 25.89 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया है। ये दर्शाता है कि यहां लोगों ने मतदान में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वैसे हरियाणा का साइबर हब कहे जाने वाले जिले गुरुग्राम की बात करें तो वहां भी कुछ ऐसा ही हाल है। गुरुग्राम में भी सिर्फ 27.70 फीसदी लोगों ने ही अब तक अपने वोट का प्रयोग किया है। चलिए जिलेवार आपको एक बजे तक का मतदान प्रतिशत बताते हैं।
दोपहर एक बजे तक ज़िलेवार मतदान प्रतिशत
अंबाला में 39.47 फीसदी वोटिंग
भिवानी में 38.27 फीसदी वोटिंग
चरखी दादरी में 29.62 फीसदी मतदान
फरीदाबाद में 31.71 फीसदी वोटिंग
फतेहाबाद में 40.00 फीसदी मतदान
गुड़गांव में 27.70 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
हिसार में 38.34 फीसदी मतदान
झज्जर में 36.93 फीसदी लोगों ने वोट डाला
जींद में सबसे ज्यादा 41.93 फीसदी लोगों ने वोट किया
कैथल में 38.18 फीसदी वोटिंग
करनाल में 39.74 फीसदी मतदान
कुरुक्षेत्र में 41.05 फीसदी मतदान
महेंद्रगढ़ में 38.20 फीसदी वोटिंग
मेवात में 42.64 प्रतिशत मतदान
पलवल में 41.85 फीसदी वोटिंग
पंचकूला में 25.89 फीसदी मतदान
पानीपत में 38.24 फीसदी वोटिंग
रेवाड़ी में 35.10 फीसदी वोटिंग
रोहतक में 36.19 फीसदी वोटिंग
सिरसा में 34.78 फीसदी मतदान
सोनीपत में 33.64 फीसदी वोटिंग और
यमुनानगर में 42.08 फीसदी मतदाता दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।